ग्रेटर नोएडा: बेटी को लेना था पिता की मौत का बदला, इसलिए प्रेमी संग मिलकर रची ये खौफनाक साजिश

ग्रेटर नोएडा के बिसरख इलाके की रहने वाली पायल के पिता का कुछ समय पहले हत्या कर दी गई थी। तभी से वो अपने पिता की हत्या का बदला लेना चाहती थी। इसके लिए उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक खौफनाक साजिश को अंजाम दिया।

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसको सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यहां एक लड़की ने खुद की हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली। सबसे पहले लड़की ने फेसबुक पर एक लड़के को अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसके बाद लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर एक लड़की की हत्या कर दी और उसे अपने कपड़े पहना दिए। इतना ही नहीं, लड़की ने उसका चेहरा भी तेजाब से जला दिया। तो वहीं, जब यह मामला छह महीने बाद खुला तो पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए।

Greater Noida

इस खौफनाक साजिश को रचने वाला कोई युवक नहीं, बल्कि एक लड़की है। जिसका नाम पायल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पायल के पिता की हत्या कुछ समय पहले हो गई थी। तभी से वो अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहती थी। अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए पायल ने एक खौफनाक साजिश रची। अपनी साजिश को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पायल ने फेसबुक के माध्यम से अजय नाम के शख्स से दोस्ती की।

दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अजय भी पायल के प्यार में पागल हो गया। अजय, पायल के लिए कुछ भी करने को तैयार था। इसबात का पायल ने भी फायदा उठाया और उसे अपने प्लान में शामिल कर लिया। इसके बाद पायल ने अपने बॉयफ्रेंड अजय को अपने ही कद काठी की एक लड़की का इंतजाम करने के लिए कहा। जब अजय को पायल जैसी कद-काठी की लड़की (हेमा चौधरी) मिली तो उसका अपहरण कर लिया।

इसके बाद दोनों ने मिलकर हेमा चौधरी की हत्या कर दी। इसके बाद तेजाब से उसका चेहरा जला दिया। ताकि, कोई उसकी शिनाख्त ना कर सके। पायल ने इसके बाद उसे अपने कपड़े पहना दिए और लाश को ऐसी जगह फेंका कि वो लोगों की निगाह में आ जाए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पायल के लापता होने की सूचना उसके परिजनों ने पुलिस को दी। जिसपर पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए पायल के घरवालों को बुलाया।

चूंकि, लाश पायल के कपड़ों में थी इसलिए उसके घरवालों ने उसे पायल ही समझा। इसके बाद उसकी लाश का अंतिम संस्कार भी कर दिया। इसी बीच हेमा चौधरी के परिजन भी बिसरख पुलिस स्टेशन पहुंच गए और अपने बेटी के लापता होने की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की और छह महीने बाद पुलिस पायल तक जा पहुंची। जिसके बाद इस मामले का खुलासा हो सका। पुलिस गिरफ्त में आई पायल ने बताया कि वो अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहती थी इसलिए उसने यह साजिश रची थी।

इस मामले में पुलिस ने साजिशकर्ता पायल और उसके बॉयफ्रेंड अजय समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो इस मामले में करीब छह महीने पहले मुकदमा दर्ज किया गया था। तो वहीं, अब इस मामले का नोएडा की बिसरख कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले का चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+