VIDEO: जान खतरे में डालकर चलती गाड़ी पर युवती ने किया डांस, अब पुलिस ने की कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा, 10 अगस्त: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक युवती अपनी जान को खतरे में डालकर चलती गाड़ी पर खड़े होकर डांस कर रही है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। जिस गाड़ी पर युवती डांस कर रही थी, उसे कब्जे में ले लिया है। वहीं, मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह वायरल वीडियो ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे का बताया जा रहा है। बता दें, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने महिंद्रा थार समेत कई अन्य गाड़ियों को जब्त किया था, क्योंकि यह गाड़ियां ग्रेटर वेस्ट में खतरनाक स्टंट कर रही थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में गाड़ी के अंदर तीन बच्चे और एक अन्य महिला भी दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।
एसीपी सूरजपुर पीतम पाल सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के जंगलों में रविवार को कार से स्टंट ड्राइविंग की सूचना मिली थी। लॉकडाउन के दौरान की गई स्टंट ड्राइविंग पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। वायरल वीडियो के आधार और सीसीटीव फुटेज की मदद से पुलिस ने घटना में शामिल तीन राइसजादों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान आर्यन सूरमा, ब्रजेश शर्मा और सिराज ढींगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो महिंद्रा थार और एक जिप्सी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के अन्य फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications