ग्रेटर नोएडा: एक्‍सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 4 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को यमुना एक्‍सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फलैदा कट के पास एक कार और टाटा मैजिक की आमने-सामने से टक्‍कर हो गई। टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक व्‍यक्‍ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे नोएडा के कैलाश अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। घायल की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों के घरवालों को सूचना दे दी गई है। मृतक सतघरा कॉलोनी थाना छाता मथुरा के रहने वाले हैं।

 Four people lost life after their car hit by another car in Greater Noida

टाटा मैजिक का अगला टायर पंचर होने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर टाटा 407 गाड़ी दिल्ली से फल, लहसुन प्याज आदि लेकर आगरा की तरफ जा रही थी। फलैदा कट के पास पर गाड़ी का अगला टायर पंचर हो गया और गाड़ी अनियंत्र‍ित होकर डिवाइडर फांदती हुई आगरा-नोएडा रोड पर आ गई। आगरा की तरफ से आ रही ब्रेजा कार से टकरा गई। हादसे में ब्रेजा कार सवार नितिन शर्मा पुत्र छैल बिहारी, श्रीमती उर्वशी पत्नी नितिन शर्मा, श्रीमती उषा शर्मा और 12 साल के बच्‍चे की मौत हो गई। सतीश चौधरी घायल हैं, जिन्‍हें कैलाश अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

दनकौर में हुए हादसे में एक की मौत, तीन घायल

इससे पहले ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर चपरगढ़ कट के पास एक ट्रैक्टर और एक कैंटर की टक्‍कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर टकराने के बाद पलट गया और आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। फिलहाल, सभी घायलों को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+