Noida Fire: सेक्टर 18 के मार्केट के बीचों-बीच बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला
नोएडा, 07 सितंबर: दिल्ली से सटे नोएडा में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यहां के नोएडा सेक्टर 18 के मार्केट में एक बिल्डिंग में भयंकर आग लग गई। आग की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में दमकर को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद तुरंत दमकल की की चार गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने की मशक्कत कर रही है।

सेक्टर-18 बाजार की बिल्डिंग में लगी आग
घटना की जानकारी देते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि सेक्टर-18 बाजार में बिल्डिंग की दूसरी और तीसरी मंजिल पर आग लगने से एक दर्जन लोग फंस गए। हमने उन सभी को सुरक्षित निकाल लिया और कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर है। आग अंडर कंट्रोल है।
एक दर्जन लोगों को निकाला सुरक्षित
अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इमारत के दूसरे और तीसरे मंजिल पर करीब 1 दर्जन लोग फंस गए थे। वहां काफी लपटें और धुआं था। हमने इन्हें हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से कई बार में नीचे उतारा, कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर लगभग नियंत्रण पा लिया गया है।
आग के कारणों का नहीं चला पता
फिलहाल आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। बिल्डिंग में कई ऑफिस और दुकानें मौजूद हैं। बताया जा रहा कि इमारत में लगी आग इतनी भयानक थाी कि तेजी से फैलते हुए दूसरी और तीसरी मंजिलों को भी अपनी जद में ले लिया। हालांकि वक्त रहते हुए दमकल ने आग पर काबू पा लिया, जिससे किसी तरह की हताहत नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications