गैस पाइपलाइन से रिसाव के बाद लगी आग
नयी दिल्ली। दिल्ली से सटे नोएडा में गैंस पाइपलाइन में रिसाव के बाद आग लग गई। बुधवार को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की पाइपलाइन से गैस का रिसाव होने के बाद भयंकर आग लग गई। हादसा सेक्टर 63 स्थित हल्दीराम के करीब हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि आग में कुछ संपत्ति जलकर खाक हो गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि गैस रिसाव का समय रहते पता चल गया था, लेकिन उच्च तापमान की वजह से गैस ने आग लाग पकड़ ली।
दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना की गईं, जिन्हें आग पर काबू पाने में दो घंटे लगे। पाइपलाइन में गैस का अत्यधिक दबाव होने के चलते अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों ने कहा कि तेज हवाओं की वजह से आग और भड़क गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications