नोएडा: हीटर में शॉर्ट सर्किट से 14वीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग, मचा हड़कंप

नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा की एक सोसायटी के एक फ्लैट में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। पड़ोसियों ने देखते ही सोसायटी के गार्ड्स और फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। घटना में कोई हता​हत नहीं हुआ है, लेकिन फ्लैट में रखा सामान जलकर राख हो गया।

Fire Breaks Out At Apartment In Noida

हीटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

नोएडा के सेक्टर 75 स्थित अपैक्स एथेना सोसाइटी में 14वीं मंजिल पर शुक्रवार सुबह आग लग गई। बताया जा रहा है कि हीटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी और देखते-देखते विकराल रूप ले लिया। पड़ोसियों ने फ्लैट से आग की लपटें निकलते देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत सोसायटी के गार्ड्स और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया।

हादसे में कोई हताहत नहीं

बता दें, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। सोसायटी के गार्ड्स और पड़ोसियों की मदद से फ्लैट में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उधर, सोसायटी के लोगों ने कहा कि बिल्डिंग में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है, यहां पानी भी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+