UP: एक्सेल गैंग का सरगना और इनामी बदमाश रामू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

ग्रेटर नोएडा/मथुरा। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और मथुरा की नौहझील थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश रामू को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बावरिया गैंग के सदस्य ऐक्सल फेंककर और हाइवे पर टायर पंक्चर करके सवारियों को उतारकर लूटपाट और रेप की वारदात को अंजाम देते थे।

Recommended Video

    UP: एक्सेल गैंग का सरगना और इनामी बदमाश रामू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
    Excel gang leader and prize criminal Ramu Bavaria arrested after encounter

    जानकारी के अनुसार, रामू हरियाणा के पलवल जिले का रहने वाला है और कुख्यात बबलू बावरिया गैंग का सक्रिय सदस्य है। रामू का आतंक यूपी और हरियाणा में पिछले काफी समय से था। यह यमुना एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर एक्सेल गैंग के सरगना के नाम से भी मशहूर था। रामू पर 50 हजार रुपए का इनाम था। मंगलवार देर रात मथुरा के नौझील इलाके में एसटीएफ की बावरिया गैंग के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान गैंग के सदस्यों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में रामू घायल हो गया। जिसे एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।

    इन इलाकों में कई वारदात को दिया है अंजाम
    रामू और उसके गैंग ने अन्य सदस्यों यमुना एक्सप्रेस वे, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पेरीफ़ेरल और केएमपी रोड पर कई घटनाओं को अंजाम दिया है। रामू कुख्यात बबलू बावरिया गैंग का सक्रिय सदस्य है। बबलू एसटीएफ की टीम से अलीगढ़ में मुठभेड़ में मारा गया था। रामू हाईवे पर लूटपाट की मथुरा, अलीगढ़ और पलवल हरियाणा के आधा दर्जन मुक़दमों में वांछित चल रहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+