नोएडा: दुबई में जॉब कर रही युवती को युवक ने दी धमकी- शादी नहीं की तो कर दूंगा बर्बाद, केस दर्ज

नोएडा। दुबई में काम करने वाली एक युवती को शादी न करने पर जान से मारने की धमकी देने और अश्लील मेसेज भेजने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली में युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ex business partner threatening to girl for marriage noida

क्या है पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-137 स्थित एक सोसायटी में रहने वाली युवती दुबई में एक कंपनी में नौकरी करती है। शिकायत के मुताबिक, 2015 में युवती की उज्जैन के रहने वाले विपिन निषाद नाम के युवक से नोएडा में मुलाकात हुई थी। दोनों ने बिग इंडिया कंपनी खोली और ऑनलाइन सेल का काम किया। आरोप है कि इस दौरान विपिन ने शादी करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालना शुरू कर दिया। परेशान होकर उसने युवक से अलग होने का फैसला ले लिया और 2017 में कंपनी छोड़ दी। इसके बाद युवक से संपर्क खत्म कर दुबई चली गई।

परिवार को बर्बाद करने की धमकी

युवती के मुताबिक, कुछ दिन पहले जब वह अपने पिता के घर नोएडा आई तो विपिन वहां लोहे की रॉड लेकर पहुंच गया। डरा धमकाकर जबरन गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गया और शादी न करने पर परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। युवती ने बताया कि विपिन उसे अश्लील मैसेज भेजता है और बर्बाद करने की धमकी देता है। वह उनके चरित्र के बारे में लोगों को बताकर उन्हें बदनाम कर रहा है। इसके कारण उनकी जॉब खतरे में पड़ गई है। धमकियों के कारण उसने घर से निकलना बंद कर दिया है। वह डिप्रेशन में आती जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+