Dadri Nagar Palika: लगातार तीसरी बार जीतीं गीता शर्मा, पति की कर दी गई थी हत्या
Dadri Nagar Palika में तीसरी बार बीजेपी जीती है। वहां पर गीता शर्मा चेयरमैन बनीं, उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अयूब मलिक को तीसरी बार हराया।

यूपी निकाय चुनाव बीजेपी के लिए काफी खास रहा। एक बार फिर पार्टी ने दादरी नगर पालिका अध्यक्ष की सीट अपने नाम कर ली है। इस बार भी बीजेपी प्रत्याशी गीता शर्मा ने बाजी मारी और उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अयूब मलिक को 5,758 वोट से हराया।
दरअसल नोएडा की दादरी नगर पालिका काफी अहम मानी जाती है, वहां पर चेयरमैन पद के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में थे। इस चुनाव में गीता शर्मा को कुल 22243 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी के खाते में 16485 गए। वहीं बसपा के रविंदर सिंह को 3953, कांग्रेस के अशोक शर्मा को 1147 और आम आदमी पार्टी की रीता को 293 वोट मिले। इसके अलावा 132 लोगों ने नोटा को वोट दिया।
पति की हो गई थी हत्या?
गीता शर्मा के पति विजय पंडित बीजेपी के कद्दावर नेता थे। 2014 में दादरी में बादमाशों ने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी। तब से गीता शर्मा ही उनकी राजनीतिक विरासत संभाल रही हैं।
जीत के बाद क्या कहा?
गीता शर्मा ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी नेतृत्व और स्थानीय लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि मुझे मुसलमानों सहित सभी वर्गों से वोट मिले। मैंने दादरी में बहुत काम किया है, इसलिए लोगों ने मुझे तीसरी बार वोट दिया। मैंने फुटपाथों को इंटरलॉक करवाया, अलग-अलग इलाकों में पार्क विकसित किए, सार्वजनिक शौचालय और बारिश के बसेरे बनवाए और तालाबों का पुनर्विकास किया।
उन्होंने आगे कहा कि हम कचरे के निपटान के लिए एक डंपिंग ग्राउंड विकसित करेंगे। इसके अलावा एक सीवेज सिस्टम स्थापित होगा। उन्होंने पार्किंग के मुद्दे पर भी जोर दिया।
लगातार तीसरी बार जीतीं
आपको बता दें कि ये गीता शर्मा की लगातार तीसरी जीत है। 2017 के चुनाव में वो बीजेपी के टिकट से मैदान में उतरी थीं और सपा के मलिक को करीब 2100 वोटों के अंतर से हराया। इसके पहले 2012 में भी मलिक उनसे हार गए थे। ऐसे में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प था।












Click it and Unblock the Notifications