ATM में फंसा इंजीनियर का कार्ड, बाहर खींचते ही निकली ऐसी चीज कि उड़ गए होश
Noida news, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में स्थित एक्सिस बैंक के एक एटीएम में क्लोन डिवाइस मिलने का मामला सामने आया है। एटीएम मशीन में क्लोन डिवाइस लगे होने का पता उस वक्त चला जब पेशे से इंजीनियर एक युवक एटीएम से पैसे निकालने के लिए पहुंचा। पैसे निकालने के दौरान उसका एटीएम जब मशीन में फंस गया तो उसे शक हुआ। उसने जब एटीएम के पास डिवाइस लगी देखी तो उसे उखाड़ लिया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत कासना थाने में की है।

मशीन में फंस गया एटीएम कार्ड
ग्रेटर नोएडा कासना कोतवाली क्षेत्र के एसर मार्केट में एक्सिस बैंक का एटीएम बूथ है। इंजीनियर अवधेश पांडे अपने एटीएम कार्ड से इस बूथ में लगी एटीएम मशीन से पैसे निकालने के लिए पहुंचे। जैसे उन्होंने अपना एटीएम मशीन में डाला उनका एटीएम मशीन में फंस गया।

शख्स ने तोड़कर खींच ली डिवाइस
अवधेश को एटीएम मशीन में लगे डिवाइस पर शक हुआ। उन्होंने उस डिवाइस को तोड़कर बाहर खींच लिया तो उन्होंने देखा कि जो डिवाइस उन्होंने बाहर निकाला है वह क्लोन डिवाइस है।

दूसरा कार्ड बनाकर निकाले जा सकते थे पैसे
एटीएम मशीन की असली डिवाइस अंदर ही लगी हुई थी। यह क्लोन डिवाइस एटीएम कार्ड की डिटेल क्लोन कार्ड में लगे डिवाइस में सेव करता है, जिससे आसानी से दूसरा क्लोन एटीएम कार्ड बनाकर पैसे निकाले जा सकते हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच
शिकायत मिलने पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज चेक कर इस डिवाइस को लगाने वाले का पता लगाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications