दोस्त की शादी में गए दो युवक घर वापस नहीं लौट पाए, पांच दिन बाद नाले में मिली लाश

Noida news, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में दो युवकों के शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि दोनों युवक पांच दिन से लापता थे, उनकी बाइक भी नाले में ही पड़ी मिली है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार दोनों युवक एक शादी समारोह के लिए आए थे लेकिन वापस घर नहीं पहुंचे थे। दोनों की गुमशुदगी दादरी थाने में दर्ज कराई गई थी।

Body of two youth found in the drain

पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों के शवों की पहचान बुलंदशहर के धमेड़ा अड्डे के रहने वाले अरुण और विशाल के रूप में हुई। यह दोनों युवक 21 अप्रैल को दादरी के शाहपुर में अपने दोस्त की शादी में आए थे लेकिन रात को वापस घर नहीं पहुंचे। सुबह दोनों का एक और साथी घायल अवस्था में घर पहुंचा था। तब उसने बताया था कि उसे दोनों रास्ते में एक ब्रेकर पर गिराकर चले गए। अगले दिन परिजनों ने दादरी कोतवाली पहुंचकर दोनों लापता युवकों की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही थी। आज सुबह पुलिस को सूचना मिली की जारचा रोड पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास नाले में एक बाइक और डेड बॉडी पड़ी है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में लोगों की मदद से बाइक को बाहर निकाला। पता चला यह वही बाइक है जिस पर सवार दो युवक लापता हैं। नाले की तलाशी कराने पर दो युवकों की बॉडी भी नाले के अंदर से ही मिल गई, जिनकी शिनाख्त अरूण और विशाल के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर मुआयना किया। मौके पर परिजन भी पहुंच गए, परिजनों ने युवकों की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। जांच में सभी बिंदुओं को शामिल किया जाएगा। मौत की वजह क्या रही यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही सामने आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+