जातीय जनगणना से यूपी सरकार ने किया इनकार, Akhilesh Yadav बोले- सपा को मौका मिलेगा तब होगी
Akhilesh Yadav: नोएडा पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना का मुद्दा उठाते हुए कहा, 'बीजेपी की जिम्मेदारी है कि वो इसे करे, अगर वो नहीं करते तो जब कभी सपा को मौका मिलेगा तब जाति जनगणना होगी।'

Akhilesh Yadav: बिहार में जातिगत जनगणना शुरू होने से उत्तर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। गुरुवार 23 फरवरी को यूपी विधानसभा बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया था। हालांकि, जातीय जनगणना कराने से उत्तर प्रदेश सरकार ने इनकार कर दिया है। जातीय जनगणना पर यूपी सरकार द्वारा इनकार किए जाने के बाद अखिलेश यादव का भी बयान सामने आया है। अखिलेश ने कहा कि यदि सपा की सरकार बनी तो तीन महीने जातीय जनगणना कराएंगे।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को नोएडा पहुंचे। यहां उन्होंने जातीय जनगणना के मुद्दे पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा,
अगर बीजेपी इस बात को कहती है कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास तो कम से कम हर जाति में ये विश्वास पैदा हो कि उनको भी योजना से जोड़ा गया है। बीजेपी की जिम्मेदारी है कि वो इसे करे, अगर वो नहीं करते तो जब कभी सपा को मौका मिलेगा तब जाति जनगणना होगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि जाति जनगणना का विषय आज का नहीं है ये पहले 1931 में हुई थी और लोकसभा में जब कभी इस पर चर्चा हुई है देश के अलग-अलग दलों ने इस विषय को उठाया है और कहा कि जाति जनगणना होनी चाहिए। बिना जाति जनगणना के हम जनता को सुविधा नहीं दे पाएंगे। कहा कि जब बिहार में जनगणना हो सकती है तो यूपी में क्यों नहीं हो सकती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि सपा की सरकार बनी तो तीन महीने जातीय जनगणना कराएंगे।
Recommended Video

इस दौरान अखिलेश यादव ने सरकार की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाया। कहा कि भाजपा ने दुबारा सरकार भले ही बना ली, पर न तो इसकी राजनीतिक विश्वसनीयता रह गई है और न ही वित्तीय विश्वसनीयता रह गई है। सरकार वादे पूरे ही नहीं कर रही है। बता दें, गुरुवार को यूपी विधानसभा बजट सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी और रालोद ने जाति जनगणना का मुद्दा उठाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान सपाई और रालोद नेता वेल में उतर आए और शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी और धरने पर बैठ गए थे।












Click it and Unblock the Notifications