ग्रेटर नोएडा में देर रात पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेजपार्क थाना क्षेत्र के नासा गोलचक्कर पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में काफी लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार के एक इनामी बदमाश आजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की है। हालांकि एनकाउंटर के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर वाहिद नाम का एक बदमाश भाग निकला।
Recommended Video

एडीसीपी विशाल पांडेय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 22 अगस्त को नॉलेज पार्क के थानाध्यक्ष वरुण पवार पुलिस टीम के साथ नासा गोल चक्कर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी करीब सवा दस बजे रात को दो सन्दिग्ध व्यक्ति बाइक पर सवार नासा गोल चक्कर से शारदा गोल चक्कर की तरफ जा रहे थे। इनकी गतिविधियां संदिग्ध जानकर पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन रुकने के बजाय इन्होंने बाइक की स्पीड़ बढ़ा दी और वहां से निकलने लगे।
पुलिस ने इनका पीछा किया तो दोनों संदिग्ध व्यक्ति शारदा गोल चक्कर से एलजी गोल चक्कर की तरफ मुड़ गए। लेकिन तब पुलिस टीम इन्हें घेर चुकी थी। इसके बाद इन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इसमें से एक गोली बदमाश के बाएं पैर की पिंडली पर लगी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत इस अपराधी को काबू कर लिया, जबकि दूसरा बदमाश पास में खाली खेतों में खड़ी झाड़ियों से घुस कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।
आधा दर्जन चोरी के मामले, 25 हजार का इनामी
घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि बदमाश आजाद पर दनकौर, गौतमबुध नगर और कोतवाली बुलंदशहर से लगभग आधा दर्जन चोरी के मामले पंजीकृत हैं। आजाद 2019 से थाना दनकौर से गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहा था। इस पर पूर्व से ही 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस अब वाहिद की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications