नोएडा: भारी बारिश में गिरी स्कूल की दीवार, एक बच्चे की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां भारी बारिश के चलते छिजारसी इलाके में एक स्कूल की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से 14 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके से मलबा हटवाया और गंभीर रूप से घायल दोनों युवतियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

 A child died after a wall fell on him due to rain in noida

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम आयी तेज आंधी और बारिश में थाना फेस-3 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में शनि मंदिर के पास स्थित एक स्कूल की दीवार गिर गई। दीवार पास बनी झुग्गी पर गिरी। उन्होंने बताया कि झुग्गी में बैठा 14 वर्षीय विक्रम उसकी बहन बेबी (18 वर्ष) और बेबी की सहेली नन्ही (21 वर्ष) दीवार के मलवे के नीचे दब गए।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे के नीचे दबे तीनों बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बेबी और नन्ही का इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+