AAP MLA अमानतुल्लाह खान के बेटे ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी के साथ की मारपीट, केस दर्ज,Video
दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे के खिलाफ पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के साथ मारपीट का केस दर्ज हुआ है। दरअसल अमानतुल्लाह खान के बेटे का एक वीडियो फुटेज सामने आया है। जिसमे देखा जा सकता है कि वह पेट्रोल पंप के कर्मचारी के साथ मारपीट कर रहा है।
घटना की जानकारी देते हुए एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि हमे यह जानकारी मिली कि दिल्ली से आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी के साथ मारपीट की है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आरोप है कि बेटे ने पेट्रोल पंप पर मारपीट की, जिसके बाद अमानतुल्लाह खान मौके पर पहुंचे और पेट्रोल पंप कर्मचारी को धमकाया। यह घटना नोएडा के सेक्टर 95 स्थित पेट्रोल पंप की है।
Recommended Video
यह पूरी घटना यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि झगड़ के दौरान एक व्यक्ति कार की डिग्गी से कुछ निकालता है और कर्मचारी की ओर दौड़ता है। जिसके बाद मौके पर अमानतुल्लाह खान भी पहुंचते हैं। वह अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचते है।
मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि अमानतुल्लाह खान के बेटे ने उसके साथ मारपीट की है और बाद में अमानतुल्लाह खान ने उन्हें धमकाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications