गार्ड से पूछा रास्ते का पता, उसने कहा नहीं पता, चाकू निकाल काट दी तीन उंगलियां
तीन लोगों ने एक गार्ड के रास्ता नहीं बताने पर उसकी तीन उंगलियां काट दीं। गार्ड को लहूलुहान हालत मेंअस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नोएडा। सड़क पर किसी से कोई पता पूछ लेना एक बेहद आम बात है। तो वहीं सामने वाले से जो पूछा जा रहा है, वो उसे पता ही हो ये कोई जरूरी नहीं। ऐसे में वो ये भी कह सकता है कि वो इस पते को नहीं जानता लेकिन किसी के पता बताने से इंकार करने पर उस पर जानलेवा हमला करने अजीब मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा में सामने आया है।

एनडीटीवी की खबर के अनुसार, नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में तीन लोगों ने एक गार्ड के रास्ता नहीं बताने पर उसकी तीन उंगलियां काट दीं। गार्ड को लहूलुहान हालत मेंअस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करने वाले अनिल कुमार शुक्रवार रात जब वह ड्यूटी खत्म कर घर आ रहे थे तो सेक्टर 143 के पास कार में सवार तीन लोगों ने उससे एक रास्ते के बारे में पूछा जिसके बारे में जानकारी होने से अनिल ने मना कर दिया। इस पर कार सवार लोगों ने चाकू निकाल उसके हाथ की तीन उंगलियां काट दीं और उसे चिल्लाता छोड़ फरार हो गए।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications