यमुना एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न पेरीफेरल पर आपस में भिड़ी 20 गाड़ियां, कई घायल
नोएडा। ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे बढ़ने लगा है। इसी के साथ ही सड़क हादसों में भी इजाफा होने लगा है। सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल पर एक के बाद एक कुल 20 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के की वजह से 6 गाड़ियां एक दूसरे में जा घुसी। वहीं, ईस्टर्न पेरीफेरल पर करीब 14 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।

कम विजिबलिटी की वजह से आपस में भिड़ी कई गाड़ियां
दोनों सड़क हादसे दनकौर कोतवाली क्षेत्र में हुए हैं। सोमवार सुबह कोहरे की वजह से विजिबलिटी कम थी। धुंध की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर 6 गाड़ियां एक दूसरे में जा घुसी। हादसे में किसी की मौत के खबर नहीं है, जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, ईस्टर्न पेरीफेरल पर करीब 14 गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
कोहरे की वजह से सड़क हादसों में हो जाता है इजाफा
बता दें, ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरा होने की वजह से हादसों की संख्या में इजाफा हो जाता है। जंगल और खाली स्थान वाला इलाका होने की वजह से कोहरा अधिक हो जाता है। ऐसे में हाइवे पर खतरा बढ़ जाता है। यमुना एक्सप्रेसवे पर हर साल हादसे होते हैं, जिसमें दर्जनों लोग अपनी जान गवां देते हैं। ऐसे में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। रामपुर जिले में रविवार की रात एक हादसे में मां-बेटी सहित तीन लोंगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि वैन चालक का शव स्टेयरिंग में फंस गया। सभी लोग बारात में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications