Noida : मच्छर मारने वाली दवा के छिड़काव से बेहोश हुईं 16 महिलाएं, अस्पताल में भर्ती

नोएडा, 12 सितंबर: नोएडा के कोतवाली इकोटेक 3 क्षेत्र में बनी एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में मच्छर मारने की दवा के छिड़काव से 16 महिलाएं बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। महिलाओं को एस्क्लेपियस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां परिजनों की भीड़ लग गई है। कंपनी के बाहर एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

16 women unconscious due to mosquito repellent spray in company premises in noida

महिलाओं का अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के संबंध में डीसीपी नोएडा सेंट्रल राजेश ने बताया, ''ईकोटेक थाना क्षेत्र में एलजिन इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्लॉट नंबर 27 और 28 में बना है। कर्मचारियों से जानकारी मिली है कि यहां मच्छरों को मारने वाली दवा का छिड़काव किया गया था।'' उन्होंने आगे बताया कि दवा के प्रभाव में आकर कंपनी में काम करने वाली 16 महिलाएं बेहोश हो गईं। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी सभी महिलाओं का इलाज किया जा रहा है। किसी भी महिला की हालत गंभीर नहीं है।"

मच्छर मारने की दवा को किया गया जब्त

डीएसपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि एहतियात के तौर पर कंपनी के बाहर पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं। पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। इसके साथ ही मच्छर मारने की दवा को भी जब्त कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+