महिला ने लिखा केजरीवाल को 80 पन्नों का LOVE लेटर

महिला ने 80 पन्नों में अपनी भावनाएं लिखकर अपनी फोटो के साथ अरविंद केजरीवाल के नाम चिट्ठी भेजी है। चिट्ठी कौशांबी स्थित आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पर पहुंचा। महिला ने लिखा है कि अरविंद जी आप जो प्रचार की पेटी उठाए घूमते हैं, उससे कोई लाभ नहीं होगा, जब तक कि आप हमसे नहीं मिलेंगे।
केजरीवाल से मिलने की चाह के साथ-साथ महिला ने दिल्ली और पंजाब में केजरीवाल के कार्यों के बारे में भी लिखा है। उसने अपनी समस्याओं के अलावा मोदी के खिलाफ केजरीवाल के वाराणसी चुनाव का भी जिक्र किया है। कॉपी के पन्नों पर नीले रंग की स्याही से एक लाइन छोड़कर बातें लिखी हुई हैं।
महिला ने कॉपी में अरविंद के लिए देशभर की समस्याओं के साथ कुछ सुझाव भी लिखे हैं। इस विचित्र चिच्ठी को लेकर पार्टी दफ्तर क लेटर सेल के इंचार्ज कशमकस में हैं। ुन्हें कुछ सूझ न हीं रहा। उन्होंने अब तक ये पत्र केजरीवाल को दिखाया भी नहीं है।
सेल की ओर से कॉपी को शिकायत के तौर पर दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि महिला के क्षेत्र में सक्रिय आप कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि अगर इस महिला को कोई समस्या है तो उसका समाधान किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications