क्राइम कैपिटल दिल्ली में दिनदहाड़े महिला की हत्या, लूटपाट
नई
दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली में सोमवार को अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर एक महिला की हत्या कर दी और लूटपाट कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि सुलोचना (58) सोमवार सुबह करीब 11 बजे पंजाबी बाग स्थित अपने घर में थीं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
घर
में उनका पांच वर्षीय पोता भी था। उसी दौरान अज्ञात बदमाश घर में घुस आए और महिला को एक कमरे में बंधक बना दिया। पुलिस ने कहा कि महिला के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे चाकू घोंप दिए और कीमती सामान व नकदी लेकर फरार हो गए। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।











Click it and Unblock the Notifications