दिल्ली आने के बाद भी मीडिया से क्यों दूर रहे मोदी?

शायद यहीं वजह है कि विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद दिल्ली पहुंचे मोदी ने मीडिया से संपर्क नहीं किया और बिना किसी बातचीत के वापस गांधीनगर लौट गए। मोदी के चुपचाप इस वापसी पर सवाल उठने शुरु हो गए है कि दिल्ली आने के बावजूद भी मोदी मीडिया के सामने क्यों नहीं आए?
माना जा रहा था कि बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दैरान राजनाथ सिंह के साथ मोदी भी सभा साझा करेंगे, लेकिन मोदी पार्टी मीटिंग के बाद सीधे एयरपोर्ट के लिए निकल गए। दरअसल मोदी मतदान के बाद से ही 4-0 से जीत की बात कर रहे थे, लेकिन दिल्ली के नतीजे से मोदी निराश हो गए और इसी वजह से वो मीडिया से मुखातिब हुए बिना ही वापस लौट गए। अब देखने वाली बात होगी दिल्ली में सत्ता की कुर्सी कि पार्टी के हाथों में कैसे हासिल होती है।












Click it and Unblock the Notifications