Nirja Shah : UPSC 2022 में फेल होकर भी पश्चिम बंगाल पुलिस में IPS बनी रहेंगी नीरजा शाह, जानिए वजह
नीरजा शाह UPSC CSE Mains 2022 में फेल हो गई हैं। हालांकि नीरजा 2020 बैच की आईपीएस अफसर हैं। आईएएस बनने के मकसद से फिर यूपीएससी में भाग्य आजमाया था।

IPS Officer Nirja Shah Biography in Hindi : ये हैं नीरजा अनीश शाह। गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं। UPSC की CSE 2022 की मुख्य परीक्षा के परिणाम में नीरजा शाह फेल हो गईं। इसके बावजूद नीरजा शाह पश्चिम बंगाल कैडर में आईपीएस बनी रहेंगी। इसकी पूरी कहानी बेहद रोचक है।

यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2022 का परिणाम जारी
दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग ने 6 दिसम्बर को सिविल सेवा 2022 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया है। इसमें नीरजा शाह ने भी हिस्सा लिया था, मगर ये फेल हो गई हैं। मुख्य परीक्षा पास नहीं कर पाई है।

नीरजा शाह रैंक 213 यूपीएससी 2020
अब जानिए कि फेल होने के बावजूद नीरजा शाह पुलिस अधिकारी क्यों बनी रहेंगी। इसकी कहानी ये है कि नीरजा शाह ने साल 2020 में यूपीएससी परीक्षा 213वीं रैंक हासिल की थी। तब इन्हें पश्चिम बंगाल कैडर मिला था।

आईएएस बनना चाहती हैं आईपीएस
रैंक सुधार कर आईएएस बनने की उम्मीद से नीरजा शाह ने यूपीएससी परीक्षा 2022 में भी हिस्सा लिया। हालांकि प्री तो पास कर ली, मगर मुख्य परीक्षा पास नहीं कर पाई। इसकी जानकारी खुद नीरजा शाम ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है।

आईपीएस नीरजा शाह ने ट्वीट कर दी जानकारी
पश्चिम बंगाल पुलिस में आईपीएस अधिकारी नीरजा शाह ने ट्विटर पर लिखा कि ' यूपीएससी 2020 में 213 रैंक प्राप्त करने के बाद यूपीएससी मेन्स क्लियर नहीं किया, यह वास्तव में बहुत ही सुखद है। आप अंत में देखते हैं कि यह परीक्षा आपके नियंत्रण से परे इतने सारे कारकों के बारे में है। यह सीखने की कोशिश की जा रही है कि अपनी सफलताओं के साथ-साथ अपनी असफलताओं के बारे में कैसे बात की जाए! आईपीएस पश्चिम बंगाल यह है'

आईपीएस नीरजा शाह का ट्वीट वायरल
आईपीएस नीरजा शाह के फेल होने वाला ट्वीट खूब रीट्वीट व लाइक किा गया है। इस पर अगले दिन नीरजा शाह ने एक और ट्वीट करके लिखा कि वाह ! यह तो वायरल हो गया। कुछ स्पष्टीकरण - 1. दोबारा परीक्षा नहीं लिख रही हूं। जीवन के अगले चरण में जाने के लिए अच्छा महसूस कर रही हूं। 2. देश में कहीं भी सेवा करने में प्रसन्नता! पश्चिम बंगाल में मेरा स्वागत करने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद।

आईपीएस नीरजा शाह की जीवनी
बता दें कि आईपीएस नीरजा शाह गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं। इन्होंने गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी गांधीनगर से एलएलबी की डिग्री ली है। LAMP फेलोशिप भी मिल चुकी है। नीरजा शाह आईपीएस अधिकारी अपने तीसरे प्रयास में बनी हैं। पहले दो प्रयास और चौथे प्रयास में फेल हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications