आप का समर्थन कभी नहीं लेंगे: नितिन गडकरी

नितिन का कहना है कि देश भर में जनता ने कांग्रेस का विरोध किया है। हालांकि उन्होने 'आप' को मिली सफलता को उम्मीद से अधिक बताया। अभी चल रही मतगणना में भाजपा को 34, आप को 26 और कांग्रेस को आठ सीटों पर बढ़त मिलती दिखाई जा रही है। दूसरी सबसे बड़ी पार्टी उभरने के बाद 'आप' को समर्थन देने के लिए कांग्रेस ने हाथ बढ़ाया लेकिन केजरीवाल ने पहले ही कह दिया है कि वह भाजपा और कांग्रेस किसी से भी समर्थन नहीं लेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की सबसे खास बात यह थी कि अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित को हरा दिया। उनकी जीत पर उनके पूर्व सहयोगी अन्ना हजारे ने कहा है कि मैं उनकी जीत का अभिनंदन करता हूं क्योंकि उन्होने जीरो से सफर शुरू किया और यहां तक पहुंचे।
अन्ना ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी वह किसी भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। अन्ना ने बताया कि वह देश की जनता के बीच जाएंगे और कहेंगे कि जन लोकपाल बिल लाने का वादा करने और फिर मुकर जाने वाली केंद्र सरकार का विरोध करेंगे और जनता को जागरूक करेंगे।














Click it and Unblock the Notifications