सरकार बनाने के लिए किसी समय सीमा को नहीं मानेगी 'आप'

आप के नेता योगेंद्र यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी दिल्ली में सरकार गठन के लिए केंद्र द्वारा दी गई किसी समयसीमा को नहीं मानेगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी लोगों की राय जाने बगैर किसी भी अन्य द्वारा दी गई समयसीमा को मानने के लिए बाध्य नहीं है।
गौरतलब है कि आप नेताओं की उप-राज्यपाल से हुई मुलाकात के दौरान अरविंद केजरीवाल ने सरकार के गठन के विषय में अंतिम निर्णय लेने के लिए उनसे कुछ समय मांगा था। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस द्वारा दिए गए बिना शर्त समर्थन के विषय पर जनता से राय जानने की बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications