मोदी दोषी नहीं, अब दंगों पर बहस बंद हो: प्रफुल्ल पटेल

प्रफुल्ल पटेल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता है, उनका कहना है कि हमें न्यायालय के फैसले का सम्मान करना चाहिए, उस पर सवाल नहीं करना चाहिए। उन्होने राहुल गांधी के बारे में कहा कि यह उनके निजी विचार हैं, लेकिन राजनीति किसी एक व्यक्ति पर नहीं लोगों की सोंच पर बनी होती है।
राहुल गांधी ने एक चैनल पर इंटरव्यू देते हुए कहा था कि गुजरात दंगों को भड़काने में राज्य सरकार का हाथ था जबकि 1984 दंगों को रोंकने के लिए सरकार ने कोशिशें की थी। जिसके बाद से ही दंगों को लेकर दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया, जो कि अब तक चल रहा है।
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि सिख दंगों की जांच एसआईटी द्वारा करवाई जानी चाहिए, जिससे कि सच सामने आ सके हालांकि उन्होने इस बात से इनकार कर दिया कि राहुल गांधी के इंटरव्यू के बाद उनका ये विचार है, केजरीवाल का कहना है कि ये पहले से ही उनके एजेंडे में था। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस के पास मोदी को चुनौती देने का कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए बार बार वह गुजरात दंगों के बारे में बात कर रही है, कांग्रेस को यह भी देखना चाहिए कि पहले जिस राज्य की स्थिति बेहद संवेदनशील थी वहां पिछले एक दशक में एक भी इस तरह की वारदात नहीं हुई है, जो मोदी के बेहतर प्रशासन को दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications