हमने पिछले 15 दिन में भ्रष्‍टाचार कम किया: अरविंद केजरीवाल

We are trying to empower common people: Arvind Kejriwal
नई दिल्‍ली। गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर छत्रसाल स्‍टेडियम में बोलते हुए दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से कहा कि हम सत्‍ता की ताकत आपके हाथों में सौंपने आये हैं। पिछले 65 साल में नेता मालिक और जनता सेवक बन गयी थी लेकिन हम फिर से जनता को मालिक बनाने आये हैं। केजरीवाल ने उदाहरण देते हुए कहा कि अभी मैं आ रहा था एक सिगनल के पास मेरी कार रूकी कुछ लोगों ने मुझे घेर लिया, मैंने उनसे बातचीत की तो ऑटो वाले ने बताया कि अब हमसे कोई रिश्‍वत नहीं लेता, सबमें एक डर भर गया है।

केजरीवाल ने कहा कि मेरे एक दोस्‍त ऑटो में सफर कर रहे थे, उन्‍होने ऑटो वाले से बात की तो उसने जवाब दिया, साहब अब तो हमारी सरकार है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्‍ली में अब आम आदमी की सरकार है। दिल्‍ली के डेढ़ करोड़ लोग मिलकर इसका विकास करेंगे, अब लोग ये निर्धारित करेंगे कि विकास के लिए जो पैसा आता है वो कहां और कैसे खर्च किया जाए।

केजरीवाल ने एक और घटना का जिक्र किया कि मेरे एक दोस्‍त साकेत नगर में रहते हैं, वह बताते हैं कि हमारे इलाके में चाय वाले ने चाय का दाम आठ रूपये से छह रूपये कर दिया है। जब मैंने उससे पूछा तो उसने कहा कि अब मुझे पुलिस वालों को रिश्‍वत नहीं देनी पड़ती है, इसलिए मैंने चाय का दाम कम कर दिया है। मुख्‍यमंत्री केजरीवाल का कहना है कि दिल्‍ली में 20 से 30 फीसदी भ्रष्‍टाचार में कमी आयी है।

केजरीवाल के अनुसार 'आप' की सरकार बनने के बाद दिल्‍ली में भ्रष्‍टाचार में कमी आयी है, यह बड़ी बात है क्‍योंकि अभी तक यह नहीं हो सका है। केजरीवाल ने पुलिस अफसरों को निलं‍बित करने के लिए किये गये धरने को सही ठहराया और कहा कि जरूरत पड़ी तो फिर सड़क पर उतरेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+