'आप' को समर्थन दे रहे, कोई पुनर्विचार नहीं: कांग्रेस

We are sure, to support AAP: Congress
नई दिल्‍ली। कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी को दिये गये समर्थन पर पार्टी का कहना है कि वह इस पर कोई पुर्विचार नहीं करेगी। कांग्रेस प्रवक्ता संदीप दीक्षित ने टाइम्स नाउ से कहा, "आप को मुद्दों पर आधारित समर्थन देने पर कांग्रेस में कोई पुनर्विचार नहीं चल रहा।"

कांग्रेस प्रवक्‍ता के अनुसार हमने 'आप' द्वारा घोषणा पत्र में किये गये वादों के आधार पर उनका समर्थन किया है, हम चाहते हैं कि 'आप' अपने वादों को पूरा करें।

उन्होंने आगे कहा, "आप को दिए गए हमारे समर्थन को आप के घोषणापत्र को हमारे समर्थन के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने (आप) कहा है कि सरकार बनाने के सप्ताह भर के अंदर वे शहर में विकास कार्य शुरू कर देंगे।" दीक्षित ने कहा, "अगर ऐसा होता है, तो हम उनके साथ हैं।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली को पिछले 15 वर्षो में एक पारदर्शी सरकार दी। "यदि आप उस स्तर की पारदर्शिता बनाए रखने में सफल रहती है, तो कांग्रेस आप के साथ कार्य करने के लिए तैयार है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+