'आप' पर कांग्रेस का हमला, कहा पोल खोलने के लिए दिया समर्थन

आप ने कांग्रेस से समर्थन लेने से पहले उनके सामने अपनी 18 शर्तें रखी। कांग्रेस ने वो भी मान ली। लगा कि कांग्रेस चाहती है कि दिल्ली की जनता दोबारा चुनाव से बच जाए और आप की सरकार बन जाए। बात अग ये होती तो ठीक था, लेकिन दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालने के ठीक एक दिन बाद ही अरविंदर सिंह लवली ने जोरदार धमाका किया है। आप को समर्थन देने के मान पर ड्रामा कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि उन्होंने आप की पोल खोलने के लिए उन्हें समर्थन दिया है। लवली ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप ने लोगों ने झूठे वादें किए है। उनकी इसी पोल को खोलने के लिए कांग्रेस ने समर्थन दिया ताकि उनका सच जनता के
सामने आ जाए। लवली ने कहा कि आप के झूठे वादों का सच सामने लाने के लिए हमले समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि आप ने झूठे वादे किए है। वो लोगों से सलाह मांग रहे है लेकिन क्या पता SMS में क्या आ रहा है। कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के समर्थन के साथ सरकार बनाकर दिखाएं और लोगों से किए वादें पूरा करे।












Click it and Unblock the Notifications