Shocking : दिल्ली के पॉश इलाके में बुजुर्ग महिला से लूट, घटना CCTV में कैद

नई दिल्ली, 04 जुलाई: राजधानी दिल्ली में चेन और पर्स स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला साउथ दिल्ली के पॉश इलाके सीआर पार्क है, जहां लुटेरे ने बुजुर्ग महिला से उसके ही घर के सामने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। लुटेरा बुजुर्ग महिला से उसका बैग छीनकर भाग गया। इस दौरान महिला अपने बैग को बचाने के चक्कर में जमीन में गिर पड़ी, जिसकी वजह से वह घायल हो गई। पूरी घटना का महिला के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया और सीसीटीवी वीडियो के आधार पर लुटेरे की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लुटेरा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घर के बाहर महिला से लूट की वारदात

घर के बाहर महिला से लूट की वारदात

घटना बीते शनिवार यानि 3 जुलाई की बताई जा रही है। साउथ दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में रात करीब 10 बजे 65 वर्षीय महिला जैसे ही अपने घर के मेन गेट पर पहुंचती है, वैसे ही पीछे से एक शख्स वहां पहुंचता है और बैग छीनने की कोशिश करता है। महिला को बैग को पकड़े रहती है, जिसपर वह महिला को घसीट लेता है। इस वजह से महिला जमीन पर गिर जाती है और घायल हो जाती है। इसके बाद लुटेरा बैग लेकर फरार हो जाता है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

पूरी वारदात महिला के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला काफी डरी हुई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया और सीसीटीवी की मदद से लुटेरे की तलाश कर रही है।

हेलमेट लेने दोबारा आया लुटेरा

हेलमेट लेने दोबारा आया लुटेरा

बताया जा रहा है कि महिला से छीना-झपटी के दौरान लुटेरे का हेलमेट वहीं गिर गया था। इस वजह से वह वारादात को अंजाम देने के बाद दोबारा वहां आता है और हेलमेट लेकर चला जाता है। लुटेरा रविवार सुबह 7 बजकर 4 मिनट पर दोबारा आया था और आराम से अपना हेलमेट लेकर चला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+