मनोज वशिष्ठ एनकाउंटर: बागपत पुलिस के खुलासे से फंसी दिल्ली पुलिस
नयी दिल्ली। दो दिन पहले राजेन्द्र नगर इलाके में हुए दिल्ली पुलिस के एकाउंटर को लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है। दिल्ली पुलिस मनोज वशिष्ठ एनकाउंटर को लेकर फंसती जा रही है। बागपत पुलिस के खुलासे में नया मोड़ ला दिया है तो वहीं इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी किया है।

दरअसल बागपत पुलिस ने यह कहकर दिल्ली पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी है कि मनोज वशिष्ठ के खिलाफ बागपत में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। मनोज वशिष्ठ यूपी में बागपत जिले के पाबला गांव के रहने वाला था और उसकी पत्नी प्रियंका वशिष्ठ बागपत से जिला पंचायत की सदस्य हैं।
ऐसे में अब परिवारवाले दिल्ली पुलिस पर आरोप लगा रहे है कि पुलिस ने मनोज को रंजिश का शिकार बनाया। परिवार वालों का कहना है कि देश भर में कहीं भी मनोज का कोई भी आपराधिक रिकार्ड नहीं है। परिजनों दिल्ली पुलिस से जानना चाहते हैं कि जिस होटल में उसे मीटिंग के लिए बुलाया गया वो लोग कौन थे। होटल के कैमरे किसने बंद कराए थे और मनोज के साथियों को होटल से बाहर क्यों रोका गया।












Click it and Unblock the Notifications