दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लापता, बताने वाले को ईनाम

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जो पोस्टर लगाए गये हैं उनपर लिखा गया है केजरीवाल को क्षेत्र की जनता की परेशानियों के बारे में कुछ पता नहीं है। उनके बारे में कोई अगर सूचना देगा तो उसे इनाम मिलेगा। इस पोस्टर को किसने लगवाया है इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि पोस्टर पर नीचे आरडब्ल्यूए लिखा गया है। कुछ दिनों पहले ही पटपड़गंज क्षेत्र में भी आप विधायक मनीष सिसोदिया के गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए थे।
Posters displayed at Gol Market in New Delhi assembly area claiming Aam Aadmi Party leader Arvind Kejriwal is missing pic.twitter.com/yeJMk7Af2k
— NBT Dilli (@NBTDilli) July 16, 2014 उसमें भी सिसोदिया पर क्षेत्र से अचानक गायब होने की बात कही गई थी। मालूम हो कि पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल और उनकी पार्टी ने कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों के खिलाफ भी ऎसे पोस्टर अभियान चलाया था। जिसको लेकर कांग्रेस को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा था और कांग्रेस 7 सीटों पर सिमट गई। हालांकि आप के विधायकों के खिलाफ इस पोस्टर वार के पीछे कांग्रेस है या फिर भाजपा, यह कहना मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications