'आप' को समर्थन देने पर कांग्रेस में नाराजगी

कांग्रेस का एक खेमा आम आदमी पार्टी को समर्थन दिए जाने से नाराज है। कल कांग्रेस दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया तो आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका।कांग्रेस के कुछ बड़े नेता और कार्यकर्ता पार्टी आलाकमान के इस फैसले से नाखुश हैं और खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कई कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली कांग्रेस के दफ्तर पर प्रदर्शन भी किया।
वहीं पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा है कि कांग्रेस में कांग्रेस में कुछ लोगों की यह राय है कि सरकार बनाने के लिए 'आप' को समर्थन का फैसला शायद सही नहीं है। कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा है कि उनकी पार्टी किसी व्यक्ति विशेष को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि आम आदमी को जेहन में रखकर अपनी नीति बनाती है। दरअसल कांग्रेस का समर्थन लेने के बाद भी आम आदमी पार्टी के नेता जिस तरह से कांग्रेस के खिलाफ बोल रहे थे उससे पार्टी के नेताओं में नाराजगी है।












Click it and Unblock the Notifications