हरी मिर्च खाने से दो साल की बच्ची की मौत
नयी दिल्ली। मिर्च का तीखापन उसकी खासियत है। कई बार इसे खाने से आपकी आंखों से आंसू और कानों से धुंआ निकल जाता है, लेकिन एक हरी मिर्च एक बच्चे की मौत की वजह बन गई। मामला दिल्ली का है, जहां 2 साल के मासूम की मौत हरी मिर्च खाने से हो गई।

हरी मिर्च खाने के बाद बच्चे की सांस रुक गई और इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मिर्च खाने की वजह से गैस्ट्रिक फ्लूइड उसकी श्वास नली में चला गया, जिसकी वजह से बच्ची की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक मिर्च खाने के बाद बच्ची ने कई बार उल्टी भी की। जिसकी वजह से फ्लूइड सांस की नली में चली गई और उसकी सांसे थम गई।
एम्स के डॉक्टरों ने इसे दुर्लभतम मामला मानते हुए इसे अपने मेडिको लीगल जरनल में प्रकाशित किया है। डॉक्टरों के मुताबिक गैस्ट्रिक फ्सूइड सांस नली में जाकर उसे नाकाम करना नई घटना नहीं है। लेकिन यह पहला मामला है कि कच्ची मिर्च खाने के बाद ऐसा हुआ और मौत हो गई। लेकिन इस खबर जो सवाल सामने आया है वो ये कि क्या दो साल के बच्चे को मिर्च खिलाना उचित है? आप अपना जवाब नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications