केजरीवाल की 1 ट्वीट से गरमाई दिल्ली की सियासत
नयी दिल्ली। दिल्ली में सरकार गठन को लेकर एक बार फिर से सियासी गहमा-गहमी होने लगी है। पार्टियों के बीच चर्चाएं और आरोप-प्रत्यारोप लगने लगे है। इस बार हलचल पैदा करने का काम आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के एक ट्वीट ने किया है। इस ट्वीट से दिल्ली की शांत राजनीति में भूचाल ला दिया है।

दरअसल दिल्ली में सरकार बनाने का फैसला राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उपराज्यपाल नजीब जंग पर छोड़ दिया है। राष्ट्रपति ने फाइल पर बिना कोई विचार दिए उसे लौटा दिया है। ऐसे में आप संयोजक केजरीनाल ने ट्वीट किया है कि एलजी ने दिल्ली में सरकार बनाने के लिए भाजपा को आमंत्रित करने की सिफारिश की थी।
इस ट्वीट से राजनीति गरमाई हुई है। हाालंकि, सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति ने वह फाइल होम मिनिस्टरी को भेज दी है। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उस फाइल पर अपनी कोई राय नहीं दी है। हलांकि कहा ये भी जा रहा है कि राष्ट्रपति ने इस मुद्दे पर अपनी मौखिक राज होम मिनिस्टरी को जरुर भेजी है। अब इस मामले में 10 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि दिल्ली विधानसभा को भंग कर दुबारा चुनाव कराए जाएं।












Click it and Unblock the Notifications