सेना के दिल्‍ली की तरफ बढ़ने से डर गयी थी यूपीए सरकार: जनरल चौधरी

Troop movement to Delhi made govt worried: A K Choudhary
नई दिल्‍ली। तीन महीने पहले सेना से रिटायर हुए जनरल ए के चौधरी ने बयान दिया है कि सेना की एक टुकड़ी के दिल्‍ली की तरफ कूच कर जाने से यूपीए सरकार डर गयी थी। उन्‍होने इसका कारण सेनाध्‍यक्ष और रक्षामंत्री के बीच भरोसा घटना बताया। चौधरी ने कहा कि हमें नहीं पता था कि जनरल वी के सिहं अपने जन्‍मतिथि के मसले को लेकर अदालत जा रहे हैं, अगर हमें इसकी जानकारी होती तो यह घटना कभी भी न होती।

एक समाचार पत्र को दिये गये इंटरव्‍यू में चोधरी ने कहा कि सेना के आला अफसर और सरकार के बीच इस हद तक भरोसा घट गया था कि रक्षा सचिव शशिकांत शर्मा ने जनरल चौधरी से फोन कर पूछा कि यह हो क्‍या रहा है। ऐसे में अगर रक्षामंत्री और सेनाध्‍यक्ष के बीच ठीक से बातचीत हुई होती तो ऐसा कभी न होता।

सन 2012 में हुई इस घटना के मीडिया में आने के बाद सरकार और सेना दोनों ने इस तरह की बातों से इनकार किया था। वहीं मामले पर जनरल वी के सिंह का कहना है कि मेरी छवि खराब करने के लिए मामले को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।

आज जनरल चौधरी ने एक चैनल से बातचीत में फिर से इंकार किया कि ऐसी कोई घटना हुई थी, यह एक रूटीन अभ्‍यास था जो कि पहले से ही तय था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+