ओवर स्पीड से जा रही थी दिल्ली के डिप्टी CM सिसोदिया की कार, कांस्टेबल ने काटा चालान
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी में नंबर 2 और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की कार का दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक 12 जून को खजूरी खास चौक पर सिसोदिया की कार ओवर स्पीड से जा रही थी। सिसोदिया खुद कार में बैठे थे। ओवर स्पीड के चलते ट्रैफिक पुलिस ने उनके चालक का चालान काटा और 400 रुपये बतौर जुर्मना भरना पड़ा

हाल फिलहाल में कितने वीआईपी लोगों के चलान काटे गए हैं, इस सवाल पर गोयल ने कहा, "यह बताना मुश्किल है कि कितने वीआईपी लोगों का चालान काटा गया है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि चालान चालकों के नाम पर काटे गए हैं, इसलिए वीआईपी के नाम बताना मुश्किल है। क्या वीआईपी लोगों को इस आधार पर छूट मिल जाती है? गोयल ने कहा, "नियम सभी के लिए समान होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications