देखें वीडियो: ट्रैफिक पुलिस ने महिला को दी गालियां, बीच सड़क ईंट से मारा, सस्पेंड
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सदैव आपकी सेवा में तत्पर रहने का दावा करने वाली दिल्ली पुलिस का एक खौफनाक चेहरा सामने आया है। सोमवार को दिल्ली-मथुरा रोड पर एक ट्रैफिक पुलिस ने महिला के साथ बदसलूकी की और फिर बीच सड़क उसे ईंट से मारा। मामला सामने आने पर ट्रैफिक कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

घटना के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। कांस्टेबल पर मामला दर्ज कर लिया गया है।वहीं इस घटना का वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक रमनजीत कौर नाम की एक महिला तीन बच्चों के साथ स्कूल से घर लौट रही थी।
तभी रास्ते में ट्रैफिक कांस्टेबल सतीश चंद्रा ने उन्हें रोका और नियम तोड़ने की बातें समझाने लगे। महिला के मुताबिक इसी दौरान दोनों लोगों में बहस शुरु हो गई। देखते ही देखते सतीश अपना आपा खो बैठे और महिला को गाली देने लगे। महिला ने बताया कि कांस्टेबल ने उनकी स्कूटी तोड़ दी और उनपर बीच सड़क ईंट से हमला किया। जो वीडियो सामने आया है उसमें कांस्टेबल की बर्बरता साफ देखी जा सकती है। पुलिस ने आला अफसरों का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications