जानिए क्या है हिट टीम, जिसे मिला देखते ही मिला है गोली मारने का आदेश

नयी दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आंतकियों के लगातार हमले के बाद अब दिल्ली पर खतरा मंडराने लगा है। खूफिया एजेंसियों ने 26 जनवरी पर दिल्ली में आंतकी हमले की आशंका जाहिर की है। एक खतरे के तहत किसी भी तरह के आंतकी हमले को टालने के लिए दिल्ली में पुलिस एक्टिव हो गई है। इंटलिजेंस ब्यूरो से इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है।

hit team

दिल्ली पर मंडरा रहे खतरों से निपटने के लिए नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 'हिट टीम' तैनात की है। जैसा नाम वैसा काम। हिट टीम मिनटों में नहीं बल्पकि सेकेंड्लस में अपना काम करती है। बिजली सी फुर्ती वाले इन हिट टीम कमांडो के पास पलक झपकते ही जवाबी कार्रवाई करने का तजुर्बा होता है। यह टीम बंदूक, बुलैट प्रूफ जैकेट्स वगैरह से लैस है। किसी भी खतरे को ध्वस्त करने के लिए 'हिट टीम' राउंड द क्लॉक ड्यूटी कर रही है।

दिल्ली में 6 हिट टीम तैनात किए गए है। दो कमांडो एक टीम में शामिल किए गए हैं। पूरी टीम क्लाशनिकोव असॉल्ट राइफल और एमपी-5 जैसी सॉफिस्टिकेटेड बंदूकों से लैस है। इस टीम के पास फौरन कार्रवाई का अधिकार है। खतरे की थोड़ी सी भी आहट मिलते पर हिट टिम को फौरन पलटवार करने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी गई है।

इस टीम को किसी के भी संदिग्ध होने और हमले की थोड़ी सी भी आशंका होनी पर फौरन हमला करने का अधिकार प्राप्त है। गौरतलब है कि इस महीने 6 टीमें तैनात की गई है वहीं अगले महीने राजधानी के बाकी हिस्तों में भी हिट टीम की तैनाती कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+