दिल्ली: ज्वॉय ड्राइव पर निकले नाबालिग लड़का-लड़की, हादसे में लड़की की मौत

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। राजधानी दिल्ली में तेज रफ्तार कार एक पेड़ से टकरा गई जिसमें 16 साल की एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। हैरान करने वाली बात ये है कि लड़की का दोस्त जो कार चला रहा था वो भी नाबालिग है। इस हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया है जिसे इलाज के लिए एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Delhi Teen Girl Dies, Car Driven by Underage Friend

घटना गुरुवार की रात दिल्ली के पॉश इलाके वसंत विहार की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग (लड़का और लड़की) एक दूसरे के पड़ोसी हैं और एक ही स्कूल में पढ़ते थे। पुलिस ने बताया कि लड़के ने जब घर से कार निकाल कर लड़की को बैठाया और फिर ज्वॉय राइड पर निकल गया।

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि अचानक उसका कंट्रोल खो गया और कार पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतना भयंकर था कि कार के आगे का हिस्सा उखड़ गया। कार में बैठी लड़की की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लड़का बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने लड़के को एम्स में भर्ती कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+