दिल्ली में गरजते बादल, बरसती बारिश
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) राजधानी में बादल गरज रहे हैं और बूंदाबांदी हो रही है। लग ही नहीं रहा है कि गर्मी का मौसम चल रहा है। लगता है कि सच में इंद्रदेव को एक सरकारी कलेंडर भेंट करना पड़ेगा। ताकि उन्हें पता रहे कि कब गरजना और बरसना है और कब आराम करना है?

बादल गरजने लगे
राजधानी दिल्ली में सोमवार को दिन के समय अचानक से बादल गरजने लगे। उसके पबाद शुरू हो गई बारिश। दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश हो रही है। बारिश के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। अगर बारिश जारी रही तो सड़कों पर लंबा जाम लग जाएगा।
सूचना नहीं
सबसे बड़ी बात यह है कि मौसम में आए इस बदलाव की जानकारी मौसम विभाग ने भी नहीं दी थी।












Click it and Unblock the Notifications