होमवर्क के टेंशन में छात्र ने स्कूल के बाथरूम में खुद को लगाई आग
फरीदाबाद। दिल्ली से सटे फरीदाबाद के एक नामी स्कूल में बड़ी वारदात हो गई। स्कूल की 8वीं क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र ने स्कूल के बाथरूम में खुद को बंद कर आग लगा ली। 14 साल के इस छात्र ने खुद को बाथरूम में बंदकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। स्कूल में हुई इस वारदात से स्कूल प्रशासन सकते में आ गया। फौरन पुलिस को सूचना दी गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद के सेक्टर-28 स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने इस वारदात को अंजाम दिया। स्कूल के प्रिंसिपल दीपक राय के मुताबिक सुबह प्रार्थना के बाद छात्र ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया और खुद को आग लगा ली। स्कूल के मुताबिक बच्चा अपनी पानी की बोतल में पेट्रोल भर कर लाया था। स्कूल में प्रेयर के बाद उसने उसी पेट्रोल से खुद को आग में झोंक दिया।
वहीं पुलिस इसे स्कूल की लापरवाही मान रही है। 9 बजे हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को दोपहर 12 बजे दी गई। वहीं बच्चे की मां के मुताबिक उनका बेटा होमवर्क ना कर पाने की वजह से परेशान था। मां के मुताबिक टीचर ने उसे होमवर्क नहीं करने की वजह से डांटा था और कहा था कि तुम चपरासी ही बनोगे। बच्चे की मां के मुताबिक टीचर ने उसे धमकी दी थी होमवर्क नहीं करने परकल से उसका नाम स्कूल से काट दिया जाएगा।इसी बात को लेकर बच्चा परेशान था। हलांकि अब तक असली वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications