DU में दाखिले की पहली कटऑफ जारी

delhi university
नयी दिल्ली। देश की जानी-मानी यूनिवर्सिटी में से एक दिल्ली विश्वविद्यालय में हर साल दाखिले के लिए होड़ लगी होती है। इस बार भी ऐसा ही हैं। आवेदन पत्र भरने की तारिख खत्म होने के बाद आज पहली कट लिस्ट जारी कर दी गई। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज ने अपनी पहली लिस्ट जारी करते हुए लाई कटऑप जारी किया है। कॉलेज ने इकनॉमिक्स और अंग्रेजी के पाठ्यक्रमों में चार वर्षीय स्नातक के लिए आज सत्र 2014-15 में प्रवेश के मकसद से पहली कट ऑफ सूची जारी कर दी। इनमें वाणिज्य के छात्रों के लिए कटऑफ 98 प्रतिशत रखी गई है।

सूची के मुताबिक जिन्होंने 12वीं में कॉमर्श की पढ़ाई की हो उनके लिए सर्वश्रेष्ठ चार विषयों में कटऑफ 98 प्रतिशत रखा गया है जबकि ऐसे छात्र जिन्होंने 12वीं में विज्ञान और मानविकी की पढ़ाई की हो उनके लिए कटऑफ 97.25 से 97 प्रतिशत रखा गया है। पिछले साल इकनॉमिक्स का कटऑफ कॉमर्श के छात्रों के लिए 98 प्रतिशत था।

वहीं कॉलेज ने अंग्रेजी पाठ्यक्रम के लिए भी कटऑफ प्रतिशत सामान्य और अनुसूचित जाति वर्गों के छात्रों के लिए इकनॉमिक्स पाठ्यक्रम के समान ही रखा है। सेंट स्टीफेंस के कटऑफ लिस्ट को देखकर लगता है इस बार भी डीयू में दाखिले के लिए छात्रों को खासी मशक्कत करनी होगी। सेंट स्टीफेंस की तरह बाकी जगहों पर भी कटऑप रेंज हाई होना तय हैं। छात्रों को अपने मनमुताबिक कॉलेज मिलने में उनके अंक ही उनका सहारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+