जमानत खारिज, किसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकते हैं सोमनाथ भारती
नयी दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। ऐसे में किसी भी वक्त उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही है।
सोमनाथ भारती ने बनाया था मेरा अश्लील वीडियो, कर सकते हैं ब्लैकमेल: लिपिका मित्रा

आपको बता दें कि सोमनाथ भारती पर पत्नी लीपिका मित्रा ने मारपीट-घरेलू हिंसा और हत्या की कोशिश का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई थी, जिसके बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
लीपिका ने आरोप लगाया है कि सोमनाथ भारती के चेहरे का भोलापन और भाषा की चाश्नी पूरी तरह दिखावटी है। असली जिंदगी में वो उन असभ्य लोगों में शामिल हैं जो महिलाओं की इज्जत नहीं करते और पत्नी से मारपीट करते हैं।
वहीं पत्नी के आरोपों पर सोमनाथ भारती का कहना है कि भाजपा और उनकी पुलिस मेरा घर बनाने की जगह राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। सोमनाथ भारती अपनी घरेलू झगड़े के लिए भाजपा और दिल्ली पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है।












Click it and Unblock the Notifications