Engineer Chaiwala : MNC में लाखों का पैकेज छोड़कर ठेले पर चाय बेचने लगा इंजीनियर, जानिए क्यों?
नई

आईएएस अवनीश सरण ने शेयर की तस्वीर
छत्तीसगढ़ के आईएएस अधिकारी अवनीश सरण ने 30 अगस्त 2020 को अपने ट्विटर हैंडल पर 'इंजीनियर चायवाला' की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि 'आज के समय में इतनी ईमानदारी कहां दिखती है। सब कुछ साफ़ साफ़ बता दिया इन्होंने कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता। बस उसमें मजा आना चाहिए। बोले तो जॉब सेटिस्फेक्शन की बात हो रही है।

इंजीनियर चायवाला का परिचय
इस शख्स ने खुद अपने ठेले पर अपना परिचय लिख रखा है। साथ ही बता रखा है कि चाय का ठेला खोलने का यह आइडिया कैसे और क्यों आया। ठेके पर लिखा है कि 'वैसे तो सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं। मैं कई नामी कंपनियों जैसे विप्रो, बिजनेस इंटेलिजेंस व ट्रस्ट सॉफ्टवेयर में काम कर चुका हूं। जहां पैसे तो मिलते थे लेकिन सुकून नहीं। मैं हमेशा से ही बिजनेस करना चाहता था। हर रोज मेरी टेबल पर चाय आती थी पर मुझे कभी बेहतरीन चाय नहीं मिली। मैं हमेशा से ही चाय का शौकीन रहा हूं। मैं चाहता था कि एक लाजवाब चाय पीने को मिले, तो मैंने चाय से ही अपने बिजनेस की शुरुआत की और मैं बन गया इंजीनियर चायवाला।'

इम्यूनिटी वाली चाय भी
'इंजीनियर चायवाला' अपने ठेले पर तीन तरह की चाय के साथ-साथ पोहा भी बेचते हैं। ठेले पर लिखा है कि इम्यूनिटी चाय 8 रुपए, साउथ इंडियन कॉपी 15 रुपए, मसाला चाय 8 चाय और नागपुरी तर्री पोहा 12 रुपए।

सोशल मीडिया में वायरल हुआ 'इंजीनियर चायवाला'
छत्तीसगढ़ के आईएएस अधिकारी अवनीश सरण की पोस्ट के बाद इंजीनियर चायवाला सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दो दिन में खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 419 लोग रीट्वीट कर चुके हैं। साढ़े तीन हजार लोगों ने लाइक और 52 ने इस पर कमेंट किया है।
चलो जूस कॉर्नर खोला जाए...
मैं भी अपनी बहन से कहती हूं कि चलो जूस कॉर्नर खोला जाए, मैंने तो नाम भी सोच लिया था। पर सुनने को राज़ी ही नहीं होती।
कभी जरूर।
मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं
जहां चाहे वहां रहा हैं। आपने इंजीनियर होते हुए चाय बेचने को अपना व्यवसाय बनाए है और एक सफल व्यवसाई बनने पर मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।
लगन और निष्ठा जरूरी
कोई भी धंधा छोटा नहीं होता बस आवश्यकता है। लगन और निष्ठा के साथ इसमें लगे रहने की।












Click it and Unblock the Notifications