राहुल गांधी के घर के बाहर सिखों का प्रदर्शन

राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिख विरोधी दंगा पीड़ित मांग कर रहे है कि उन कांग्रेसी नेताओं के नाम सामने लाए जाए जो इस दंगे में शामिल थे। अकाली दल के साथ सिख युवकों ने राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन किया। भारी संख्या में तैनात सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को बैडिकेट्स के बाहर ही रोक दिया। प्रदर्शन कर रहे सिखों की मांग है कि राहुल गांधी को उन कांग्रेस नेताओं का नाम बताना चाहिए जो दंगों में शामिल थे।
उन्होंने कहा कि उन नेताओं को दंडित किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाउ के साथ अपने पहले इंटरव्यू में राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस के कुछ सदस्य संभवत: 1984 के दंगों में शामिल थे जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications