श्रद्धा की हत्या के 20 दिन बाद आफताब ने फ्लैट पर बुलाई थी लड़की, बॉडी पार्ट्स बेड में छिपाकर रातभर की अय्याशी

Shraddha Murder Case : श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। श्रद्धा का हत्यारा आफताब पुलिस हिरासत में है। पूछताछ में नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि श्रद्धा की हत्या करने के कुछ दिन बाद आफताब ने डेटिंग ऐप के जरिए एक और लड़की को अपने जाल में फंसाया और उसे उसी फ्लैट पर बुलाया जहां श्रद्धा के टुकड़े रखे थे। आफताब ने उस लड़की के साथ भी संबंध बनाए।

फ्रिज से निकालकर बेड में छिपाए बॉडी पार्ट्स, उसी बेड पर बनाए संबंध

फ्रिज से निकालकर बेड में छिपाए बॉडी पार्ट्स, उसी बेड पर बनाए संबंध

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आफताब ने पूछताछ में बताया कि लड़की के आने से पहले ही उसने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को फ्रिज से निकालकर बेड में छिपा दिया था। बदबू न आए इसलिए आफताब रूम में रूम फ्रेशनर और अगरबत्ती जलाया करता था।

कॉल सेंटर में हुई थी दोस्ती, घर छोड़कर आफताब के साथ रहने लगी थी श्रद्धा

कॉल सेंटर में हुई थी दोस्ती, घर छोड़कर आफताब के साथ रहने लगी थी श्रद्धा


26 साल की श्रद्धा वाकर परिवार के साथ महाराष्ट्र के पालघर में रहती थी। कॉल सेंटर में काम के दौरान श्रद्धा की मुलाकात आफताब अमीन से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। जब परिवार को इस रिश्ते के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया। इसके बाद श्रद्धा ने अपना घर छोड़ दिया और आफताब के साथ रहने लगी। दोनों अचानक मुंबई छोड़कर दिल्ली आ गए। यहां महरौली के छतरपुर इलाके में रहने लगे। इसी बीच श्रद्धा का फोन नंबर बंद हो गया।

आफताब ने कबूल किया जुर्म, श्रद्धा की हत्या के बाद किए थे 35 टुकड़े

आफताब ने कबूल किया जुर्म, श्रद्धा की हत्या के बाद किए थे 35 टुकड़े

पुलिस ने आफताब अमीन पूनावाला को गिरफ्तार किया है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को मामले का खुलासा किया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आफताब ने श्रद्धा की हत्या छह महीने पहले कर दी थी। श्रद्धा आफताब पर शादी का दवाब बना रही थी। श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने उसके शव के 35 टुकड़े किए थे। उसने 18 दिन में शव के इन टुकड़ों को जंगलों में फेंक दिया था। आफताब को सोमवार को दिल्ली की एक अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+