नियम-कानून छोड़िये इसने तो शर्म को ताक पर रख मेट्रो में कर दिया पेशाब, फोटो वायरल

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अगर ये कहा जाये कि मेट्रो ने देश की राजधानी दिल्‍ली कि किस्‍मत बदल दी तो कुछ गलत नहीं होगा। बसों में धक्‍के खाती दिल्‍ली जब एयरकंडीशन मेट्रो में सवार हुई तो विकास की बुलंदियां इसके मिज़ाज में शामिल हो गईं। देखते ही देखते मेट्रो दिल्‍ली की लाइफ लाइन बन गई।

मगर अब इस लाइफ लाइन से कुछ ऐसी तस्‍वीरें छन कर सामने आई हैं जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। जो तस्वीर सामने आई है उसने मेट्रो सुरक्षा पर भी सवालिया निशान उठा दिया है। जी हां जिस मेट्रो में थूकना तो दूर फर्श पर बैठना और खाना-पीना भी सख्ती से मना हो उस मेट्रो के कोच के अंदर से पेशाब करते एक युवक की तस्वीर वायरल हुई है।

इस तस्वीर ने हंगामा मचा दिया है। सवाल उठने लगा है कि आखिर यात्रियों के बीच युवक ने पेशाब कैसे किया? हालांकि इस मामले मेट्रो और सीआईएसएफ का कहना है कि यह दिल्ली का मामला नहीं है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया समेत कई वेबसाइटों पर मेट्रो में पेशाब करते युवक के नाम से फोटो अपलोड होते ही वायरल हो गई।

50 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है। जिन लोगों ने इसे शेयर किया है वो मेट्रो की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। चौकाने वाली बात ये है कि फोटो पर कमेंट भी लिखे गये हैं जोकि सहयात्री द्वारा ही लिखा गया है। इसमें सहयात्री द्वारा सवाल करने पर उक्त युवक कहता है कि यह मेरी आखिरी (रात को) ट्रेन है, जिसे मैं नहीं छोड़ सकता था।

वो आगे कहता है कि मैं पेशाब नहीं रोक पा रहा हूं और यही एक रास्ता है। हालांकि यूजर्स का कहना है कि देश के कई शहरों में मेट्रो चल रही है। यह फोटो दिल्ली का हो, जरूरी नहीं। आपको बताते चलें कि चेन्नई, बंगलूरू, जयपुर, मुंबई समेत कोलकाता की मेट्रो ट्रेन के कोच भी एक जैसे होते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+