हार से घबराई शीला ने दिए 'आप' से गठबंधन के संकेत, केजरीवाल ने कहा ना

sheila dikshit
नयी दिल्ली। ताजा आपीनियन पोल के मुताबिक चौथी बार दिल्ली में सत्ता हासिल करने की दौड़ में शीला दीक्षित सबसे पीछे चल रही है। सर्वे में उनकी हार को निश्चित किया गया है। हलांकि खुद शीला भी मानती है कि इसबार का चुनाव कांग्रेस-भाजपा के बीच सिमट कर नहीं रह गया है ब्लकि आम आदमी पार्टी ने इसे त्रिकोणीय बना दिया है। ऐसे में कांग्रेस को अपनी हार सामने दिखाई दे रही है।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित ने तालमेल को लेकर नया शिगूफा छेड़ दिया है। आम आदमी पार्टी के तालमेल के सवाल पर शीला ने संकेत देते हुए कहा कि चुनाव बाद कुछ भी संभव है। हालांकि बाद में शीला दीक्षित ने अपने बयान से फौरन यू टर्न लेते हुए कहा कि कांग्रेस अपने दम पर ही दिल्‍ली में फिर सरकार बनाएगी और पार्टी को किसी गठबंधन की जरुरत नहीं है।

वहीं विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की नींद उड़ाने वाली पार्टी ने साभ किया है कि वो किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगी। अरविंद केजरीवाल ने इस बाबत ट्वीट किया है कि लगता है कि शीला दीक्षित अपनी हार मान चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+