कुर्सी के साथ बदली शीला की हैसियत, किराया न देने पर नोटिस

sheila dikshit
नयी दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्य मंत्री शीला दीक्षित के हाथों से कुर्सी क्या गई उन्हें अपनी असली हैसियत का पता चल गया। जो महिला पिछले 15 सालों से दिल्ली की रानी बनकर राज करती थी उसे अब अपने मकान का किराया न देने की वजह से नोटिस जारी कर दिया गया है।

बतौर सीएम शीला दीक्षित ने दिल्ली पर पूरा राज किया, लेकिन जैसे ही उनकी हाथों से सत्ता गई, उनपर नए नियम-कानून लगने लगे। दरअसल शीला दीक्षित तय वक्त से अधिक समय तक सरकारी आवास पर रही हैं , लेकिन उन्होंने सरकारी मकन का किराया नहीं दिया था। अब इसी कारण से सरकार की ओर से उन्हें तीन लाख 25 हजार रुपये किराया देने का नोटिस दिया गया है।

शीला दीक्षित के अलावा उनकी ही सरकार के मंत्री किरण वालिया को पांच लाख 80 हजार, दिल्लीी कांग्रेस के अध्यीक्ष अरविंदर सिंह लवली को साढ़े छह लाख और हारुन युसूफ को दो लाख 90 हज़ार रुपये बतौर किराया जमा कराने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि सीएम की कुर्सी धीनने के बाद शीला दीक्षित और किरण वालिया ने सरकारी आवास खाली कर दिया है, लेकिन युसूफ और लवली अभी भी सरकारी घर पर ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+