सुनंदा की मौत पर स्वामी के ट्वीट ने बढ़ाई थरुर की मुश्किल
नयी दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत का मामला एक बार फिर से गरमा गया है। दिल्ली के लीला होटल में सुनंदा की लाश मिली थ। जहां पहले दवाई के ओवरडोज को मौत की वजह माना जा रहा था तो वहीं अब हत्या की आशंका जताई जा रही है। सुनंदा की हत्या के शक ने शशि थरुर की मुश्किलें बढ़ा दी है। सुनंदा की मौत के मामले की जांच कर रही पुलिस टीम पर भी अब सवाल खड़े होने लगे हैं।

सुनंदा पुष्कर मौत मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रहमण्यम स्वामी के ट्वीट ने और भी खलबली मचा दी है। स्वामी ने अपने ट्वीट में सवाल उठाते हुए पूछा है कि आखिर सुनंदा की मौत के पीछे क्या कारण थे? ट्विटर पर छिड़ी बहस में हर कोई यही सवाल करता नजर आ रहा है कि अब थरूर का क्या होगा?
सुनंदा की मौत पर हुए इस नए खुलासे के बाद थरूर की मुश्किलें फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रहमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया है कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के जरिए वह पूरा वीडियो देखा है। इस वीडियो में यह साफ है कि सुनंदा की मौत एक घातक जहर की वजह से हुई है। अब इस सच से पर्दा उठाने के लिए स्वामी इस मामले को उठाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। स्वामी का ट्वीट आने के बाद ट्विटर पर लोगों ने भी खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्वामी ने अपने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए थरूर को आड़े हाथों लिया है।












Click it and Unblock the Notifications